{"_id":"64b59773cd6178ea9f0054c5","slug":"there-was-a-stir-after-the-dead-body-of-a-woman-was-found-in-a-tubewell-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-374-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्यूबवेल में महिला का शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्यूबवेल में महिला का शव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
मानिकपुर/सरैंया(चित्रकूट)। मानिकपुर सरैंया मार्ग पर स्थित काली घाटी के नीचे ट्यूबवेल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव चार से छह दिन पूर्व का बताया जा रहा है। शव देखने से प्रथम दृष्टया संभावना जताई गई है कि दुष्कर्म के बाद महिला को फेंका गया है।
सोमवार की सुबह सड़क किनारे बने जल संस्थान के ट्यूबवेल से तेज दुर्गंध पर ग्रामीणों ने ट्यूबवेल का दरवाजा खोला तो महिला का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया गया है कि शव लगभग छह दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला धानी रंग की साड़ी इसमें लाल रंग के छीटे वाली ब्लाउज समेत पहने है। उसके दोनों पैर में पायल है। उम्र लगभग 30 साल है। कई दिन पुराना शव होने से चेहरा व हाथों की स्थिति वीभत्स हो गई है। दुष्कर्म की संभावना पर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। पहचान न हो पाने के कारण लगता है कि आसपास के जिले से किसी ने मारकर यहां पहचान छिपाने के लिए फेंका होगा।