{"_id":"662e8a0ee653ccff100d7673","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-regarding-installation-of-solar-lights-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106587-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सोलर लाइट लगाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सोलर लाइट लगाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
चित्रकूट। सोलर लाइट लगाने के लिए पारिवारिक भाइयों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने कर्वी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया।
कर्वी कोतवाली के नारायणपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि शनिवार की शाम पारिवारिक भाई लल्लू प्रसाद के दरवाजे के पास सौर ऊर्जा लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव पास हुआ था। इस पर मजदूर वेदप्रकाश के दरवाजे के पास लाइट लगा रहे थे। वेदप्रकाश ने मना किया तो लल्लू यादव से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
इसके चलते एक पक्ष से वेदप्रकाश (60), धनराज (28), विश्वनाथ (22), राजेंद्र कुमार (32) व विष्णु उर्फ बिल्लू (20) व दूसरे पक्ष से लल्लू (45), रामराज (40), पुच्ची (18) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कर्वी कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।