{"_id":"6738e460718834d9c7064033","slug":"there-is-no-mention-of-robbery-in-the-fir-then-who-committed-the-murder-and-why-chitrakoot-news-c-12-1-gkp1012-900912-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एफआईआर में लूट का जिक्र नहीं, फिर किसने की हत्या और क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एफआईआर में लूट का जिक्र नहीं, फिर किसने की हत्या और क्यों?
विज्ञापन
चित्रकूट। घर में घुसकर गल्ला व्यापारी की बेटी की हत्या के मामले में दर्ज रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं। एक सवाल तो यही उठ रहा है कि क्या पुलिस ने तहरीर बदलवा दी? इस पर एसपी का कहना है कि रिपोर्ट व्यापारी की तहरीर के आधार पर ही दर्ज की गई है। उन्होंने तहरीर में लूट का जिक्र नहीं किया है।
वहीं, व्यापारी का कहना है कि पुलिस ने कहा है कि लूट का मामला विवेचना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में लूट की बात स्वीकार की है। वारदात वाले दिन भी उन्होंने लूट होने का दावा किया था। दूसरा सवाल यह उठ रहा है कि यदि लूट के लिए हत्या नहीं की गई तो फिर क्यों की गई? किसने की?
शहर के नई दुनिया मोहल्ला निवासी गल्ला व्यापारी शिव नरेश अग्रहरि की 14 साल की बेटी मुस्कान की शुक्रवार की शाम घर में घुसकर चाकू से से गोदकर हत्या कर दी गई थी। तब परिजनों ने लगभग 15 लाख के जेवर और नकदी की लूट की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि शनिवार को पिता शिव नरेश अग्रहरि ने कोतवाली में जो तहरीर दी है, उसके अनुसार लूट नहीं हुई है। बदमाश बेटी की हत्या कर पीछे के दरवाजे से भागे हैं। हत्या के कारण की सही जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -
15 तोला सोना और कुछ चांदी की लूट हुई, नकदी की नहीं : व्यापारी
उधर, गल्ला व्यापारी शिव नरेश अग्रहरि ने बातचीत में बताया कि घर से लगभग 15 तोला सोना और कुछ चांदी की लूट हुई है। उन्होंने यह दावा भी किया कि नकदी नहीं लूटी गई है। पुलिस की रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कहा है कि जो सामान गया है, उसकी पुष्टि होगी तो विवेचना में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उनका मानना है कि लूट के इरादे से ही बदमाश घुसे होंगे और पुत्री के पहचान लेने पर उसकी हत्या कर दी।
--
तहरीर बदलवाने की बात गलत : एसपी
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह बिल्कुल गलत है कि पुलिस ने तहरीर बदलवा दी है। पीड़ित परिवार ने जो तहरीर दी है, उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। परिवार से हुई पूछताछ की रिकार्डिंग पुलिस के पास है। उसमें कहीं भी सोना-चांदी या नकदी लूट की बात नहीं कही गई है। परिवार से पूछा गया कि सोना चांदी व कितना रुपया था, तो जो उन्होंने बताया वह सब घर में मौजूद मिला है। यदि उन्हें लूट की बात लिखवानी थी, तो इसके लिए साफ कह सकते थे। जो लोन लिया है, उसके खर्च का विवरण भी नहीं मिला है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने कहा कि यह गलत है किसी ने भी परिजनों को रिपोर्ट लिखाने के लिए दबाव बनाया है। विवेचना में इसे शामिल करने वाली बात भी किसी ने नहीं कही है।
-- -
सोना-चांदी और नकदी का हिसाब नहीं होना भी समस्या
मामले में व्यापारी के पहले लूट बताने फिर रिपोर्ट दर्ज न कराने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गिरवी रखने व कर्ज लेने के बाद उसके खर्च का विवरण व्यापारी के पास नहीं है। जांच के दौरान पुलिस ने जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में यही आशंका जताई जा रही है कि हिसाब न होने से लूट की बात एफआईआर में नहीं लिखाई होगी।
-- -
दो हजार मोबाइल नंबर किए ट्रैस, दो और संदिग्धों को पकड़ा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दो और संदिग्धों को पकड़ा है। दो हजार से अधिक मोबाइल नंबर भी ट्रेस किए हैं। कॉल के आधार पर मंझनपुर से भी एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया है।
वारदात से व्यापारियों में आक्रोश को देखते हुए शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस से लेकर किशोरी के घर के पास तीन थानों और दो चौकियों की पुलिस तैनात की गई। एसपी अरुण कुमार सिंह व अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी खुद नजर रख रहे थे। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पुलिस टीम ने परिजनों की सहमति पर किशोरी का अंतिम संस्कार शंकर बाजार नदी किनारे घाट पर करा दिया।
-- -- परिजनों से मिले डीआईजी
डीआईजी अजय कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उनसे परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने हत्यारों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोश भी जताया कि पुलिस गश्त क्षेत्र में नहीं होती है। डीआईजी ने एसपी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ा जाए।
-- नेताओं ने की जल्द खुलासे की मांग
चित्रकूट। व्यापारी की बेटी की हत्या और लूटपाट पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि अपराधियों को जल्द पकड़कर मामले का खुलासा किया जाए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि जिले में अपराध बढ़े हैं। व्यापारी की पुत्री की हत्या करने वाले अपराधियों को पकड़ा जाए। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख जताया। कहा कि हत्याकांड का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी भी परिजनों से मिले। पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता से जांच करने के लिए कहा। बसपा के जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा ने भी घटना पर दुख जाता है। व्यापारी नेता मुकुल अग्रवाल, शानू गुप्ता, जगदीश गुप्ता, रामनरेश अग्रहरि भी परिजनों से मिल घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने मांग किया कि इस घटना का खुलासा किया जाए। संवाद
-- -खाना बना पर किसी ने नहीं खाया
शुक्रवार की दोपहर को व्यापारी शिव नरेश अग्रहरि के घर में सभी सदस्यों का खाना बना था, लेकिन पूरा खाना किचन में रखा मिला। पति के लिए खाना लेकर जाने की बात में सामने आया कि उसमें भी आधा खाना बचा था। उनका एक लड़का खाना खाने घर आया, लेकिन पूरी थाली में कुछ ही खाया। मां ने भी खाना नहीं खाया।