फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There is a severe shortage of doctors and other staff in CHC.

Chitrakoot News: सीएचसी में अखर रही डॉक्टर व अन्य स्टॉफ की कमी

Sat, 08 Nov 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 08 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
There is a severe shortage of doctors and other staff in CHC.
मानिकपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों डाक्टरों और स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है। यहां पर डाॅक्टर व अन्य स्टॉफ के 52 पद स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष महज 32 की तैनाती है। शेष 20 पद खाली पड़े हैं। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को इलाज में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उधर, सीएचसी अधीक्षक ने डॉक्टर व स्टॉफ की कमी को लेकर विभाग से डिमांड कर रखी है। मगर रिक्त पद भरे नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

सीएचसी मानिकपुर में 10 डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं। इनमें महिला, बाल रोग, सर्जन, मेडिसिन व एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ समेत फिजीशियन शामिल हैं। इनके सापेक्ष बाल रोग विशेषज्ञ व एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ समेत चार डॉक्टरों की तैनाती है। इसी प्रकार फॉर्मासिस्ट के स्वीकृत पांच में से तीन की तैनाती है। दो पद खाली हैं। इनके अलावा स्वीकृत 34 एएनएम में 23 की तैनाती है। इसी प्रकार स्वीकृत तीन स्टाफ नर्स में से दो की तैनाती है।
विज्ञापन

एक एएनएम का पद रिक्त है। ऐसे में सीएचसी मानिकपुर में डॉक्टरों व अन्य स्टॉफ की कमी से मरीजों को इलाज की सुविधाएं ढंग की मिल नहीं रही है। उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में तीमारदार मरीजों को जिला अस्पताल या दूसरे हायर सेंटर ले जाना पड़ता है। इससे मरीजों का समय व रुपये दोनों बर्बाद होते हैं। नगर के सुंदर यादव ने बताया कि पत्नी का इलाज कराना था, लेकिन विशेषज्ञ न होने से उसको लौटना पड़ा और जिला अस्पताल में जाकर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि उसके परिजन को चोट लग गई थी। इसमें डाॅक्टर ने ऑपरेशन कराने की बात कही थी, लेकिन सर्जन न होने से प्रयागराज लेकर जाना पड़ा। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. शेखर वैश्य ने बताया कि महिला रोगों के साथ अन्य विशेषज्ञों की कमी है। अन्य जनरल डाक्टरों की भी कमी है। तैनाती के लिए कई बार पत्र भेजा गया है। अभी तक तैनाती नहीं हुई है। बताया कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed