फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The youth team celebrated Ram Navami

युवाओं की टोली ने मनाई रामनवमी

Sat, 16 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Sat, 16 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The youth team celebrated Ram Navami
रामनवमी पर निकले जुलूस में नाचते गाते युवक, - फोटो : अमर उजाला
नगर में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शाम को पुराना बाजार से आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। भगवान राम, श्रीकृष्ण समेत वीर हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। डीजे की धुन में युवा भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। कई युवाओं ने तलवार लेकर नृत्य किया।
विज्ञापन



पीत वस्त्रों में हजारों युवकों की अलग-अलग टोलियों ने एक साथ रामनवमी पर भगवान राम की झांकी निकाली। शोभायात्रा पुराना बाजार, बस स्टैंड, ट्रैफिक चौराहा, सदर रोड, गोला बाजार, सिविल लाइंस, नया बाजार होते हुए निकलीं। भक्तों ने सबको शीतल पेय पिलाया। पतंजलि महिला समिति की जिला प्रभारी मंजू केशरवानी ने झांकी की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन



एसडीएम रजनीश मिश्रा, तहसीलदार एके सिंह, सीओ राजेश तिवारी और कोतवाल रनवीर सिंह शोभायात्रा के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के ब्रजभान सिंह, पिंटू शुक्ला, बुंदेली सेना के अध्यक्ष अजीत सिंह, व्यापार मंडल के राहुल गुप्ता, धर्म चंद्र, अंकित केशरवानी, अंकित पहारिया, राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के शानू गुप्ता, पवन पटेल, श्याम गुप्ता आदि ने झांकी का स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed