{"_id":"6612ecbf88f3008c0201e074","slug":"the-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106133-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मानिकपुर। घर में युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिजन खेत में गए थे।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर तरौंहा के सिगरौलन पुरवा निवासी हीरालाल ने बताया कि बड़े भाई नारेंद्र कुमार राजपूत (25) ने शनिवार की शाम को घर में साड़ी का फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद जब पुत्री रूबी ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। बताया कि सभी लोग शाम को खेत में गेहूं काटने चले गए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
परिजनों ने बताया कि कारण अज्ञात है। मृतक के दो पुत्रियां है। वह दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। पत्नी प्रदोष कुमारी व मां रामप्यारी का रो-रोकर हाल बेहाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। बहिलपुरवा थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।