{"_id":"64724bd890607469cd023d08","slug":"the-young-man-jumped-in-front-of-the-train-and-died-chitrakutt-news-c-12-1-255886-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिजन बोले- ठीक नहीं था दिमागी संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिजन बोले- ठीक नहीं था दिमागी संतुलन
Sat, 27 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 27 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा गांव की रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात कारणों के चलते युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। गोंडा गांव निवासी विमलेश (22) पुत्र चुन्नू प्रसाद रैदास ट्रक चालक था। उसके चाचा प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर से बिना बताए निकल गया और गोंडा गांव के समीप से गुजरी रेलवे ट्रैक में जाकर मालगाड़ी के सामने कूद गया।
जिससे उसकी मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। घटना से मृतक की मां चुन्नी देवी रो-रोकर बेहाल है। मृतक के चाचा ने बताया कि ट्रक ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन भाईयों में सबसे छोटा था। कई दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। शाम को बिना बताए घर से निकल गया था। गेटमैन उसे पहचानता था। उसने ही परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी।