फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man hanged himself on the day of Tilak

तिलक के दिन युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 19 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself on the day of Tilak
फोटो- 20- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के धौरहीमाफी गांव में शादी के दो दिन पूर्व रविवार को युवक ने घर में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कराया। उसका रविवार को ही तिलक चढ़ना था।
विज्ञापन

धौरहीमाफी गांव के बिंदा प्रसाद रैदास के दूसरे नंबर के पुत्र प्रभुदयाल (25) की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को तिलक चढ़ना था। इसके लिए सुबह से ही परिजन व रिश्तेदार आदि घर में इकट्ठा हुए थे। इसी बीच प्रभुदयाल ने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ ही देर में परिवार के सदस्य उस कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख चीख पड़े।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पहले दो बार प्रभुदयाल के कहने पर उसकी शादी कैंसल की गई थी। इस बार भरखरी गांव में शादी तय होने पर कुछ भी आपत्ति नहीं की थी। इस घटना के कारण की जानकारी नहीं है। सूचना पर थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed