{"_id":"da2ee1da14699ba59055ace1ef89a1a3","slug":"the-young-man-fell-from-the-tree-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से युवक गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से युवक गिरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के मवेशियों के लिए पेड़ से पत्ती तोड़ रहा युवक रविवार की सुबह गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना शिवरामपुर कस्बे के बैरियर के पास की है। घनश्याम (24) पुत्र कल्लू निवासी शिवरामपुर मवेशियों के लिए नजदीक के एक पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह 40 फुट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। इस दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था। थोड़ी देर बाद मां मां शांतिदेवी ढूंढते हुए पहुंची तो पुत्र को लहूलुहान हालत में देखकर चीख पड़ी। आसपास के कुछ लोग आए और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घनश्याम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। शिवरामपुर चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि पेड़ से गिरे युवक की मौत हुई है लेकिन परिजनों ने पुलिस सूचना नहीं दी। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।