फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of Yamuna and small rivers increased

Chitrakoot News: यमुना और छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में चल रही नाव

Sat, 19 Jul 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna and small rivers increased
बाढ़ से बहा संपर्क मार्ग।  - फोटो : संवाद
मऊ/राजापुर। यमुना और छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण रास्तों में जलभराव हो गया। बाढ़ के कारण मऊ के मवई कला में सड़क पर आवागमन बंद हो गया। नाव से ग्रामीण आ जा रहे हैं। राजापुर में पुलिस ने जलस्तर बढ़ने पर बैरिकेडिंग लगाकर ग्रामीणों को उस ओर जाने से रोका है।
विज्ञापन

मऊ और राजापुर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के बीच से यमुना नदी निकलती है। मऊ क्षेत्र मवई कला, मंडौर, बारंबाबा कर पुरवा, बरवार गांव ताड़ी आदि गांव आते है। राजापुर क्षेत्र के चिल्लीमल, रीठी, भभेंट, चांदी, धुमाई, कुसेली, सरधुवा, अर्की, चिल्लीमल बेलास आदि गांव बसे हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से मवई कला गांव के पास संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। रास्ते पर बनाया जा रहे पुल का अस्थायी मार्ग कटकर बह गया है। इससे आवागन बंद हो गया है। इससे 10 अधिक गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन

मवई कला के इंद्रेश त्रिपाठी, अंजनी कुमार, विजय बहादुर शुक्ला ने बताया कि अस्थायी रास्ता बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। कौशकी नदी का पानी बस्ती में भर गया है। इसे पंपिंग सेट से निकाला जा रहा है। राजापुर के बरूवा के शिवलहा के पुरवा में बाढ़ का पानी रोड में भर जाने के कारण आवागमन ठप हो गया है। सरधुआ के अर्की के रास्ते में बने रपटे में पानी भर गया है। यमुना नदी के तट के खेतों में भी पानी भर गया है। यमुना का जलस्तर 81.60 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 92 मीटर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोटो नंबर-21- रामघाट
मंदाकिनी का घटा पानी, रामघाट पर कीचड़ से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मंदाकिनी का जलस्तर कम होने से राहत मिली है। हर घंटे 50 सेंटीमीटर जलस्तर घट रहा है। शाम छह बजे तक जलस्तर 124 मीटर तक आ गया। खतरे का निशान 126.5 मीटर है, जबकि पानी 130 मीटर तक पहुंचा था। पानी घटने के बाद भी दुश्वारियां कम नहीं हुई है। रामघाट सहित आसपास की बस्तियों में कीचड़ हाेने से लोग परेशान हैं। यही हाल एमपी क्षेत्र के तीर्थ स्थल जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, स्फटिकशिला का है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि रामघाट की सफाई कराई जा रही है। सतना डीएम सतीश कुमार एस, एसपी आशुतोष गुप्ता ने भरतघाट, सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। संवाद

इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में जलभराव
चित्रकूट/मानिकपुर। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में जलभराव और कीचड़ से परेशानी बढ़ गई है। मानिकपुर विकास खंड के सकरौहा गांव की हालत बदतर है। नालियां चोक होने से बस्ती में पानी भर गया है। मानिकपुर क्षेत्र के कौबरा, हनुवा गांव के जाने वाले रास्ते में जलभराव से समस्या है। धर्मनगरी में एमपी सीमा की चित्रकूट सतना, रामघाट कामतन रोड में जलभराव होने से निकलना मुश्किल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed