फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of Mandakini river decreased in the morning, again in the evening

Chitrakoot News: सुबह घटा मंदाकिनी नदी का जलस्तर, शाम को फिर ऊफान

Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The water level of Mandakini river decreased in the morning, again in the evening
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी का पानी शुक्रवार की सुबह घटना लेकिन शाम होते फिर नदी में उफान आ गया। रामघाट की सीढियों के ऊपर पानी आ गया इससे दुकानदार अपनी अपनी दुकान में रखी सामग्री लेकर घर चले गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान नदी के किनारे तैनात कर दिए गए। ज्ञात हो कि गुरुवार को मंदाकिनी नदी में सुबह बाढ़ आयी थी कई दुकानों में पानी भर गया था। दोपहर बाद पानी उतर गया था। इसके बाद रामघाट व आसपास पड़ी गंदगी की सफाई करने का कार्य भी किय गया। जबकि दूसरे दिन फिर शाम को एक बार मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढऩे लगा। जो रामघाट की सीढियों के ऊपर तक पहुंच गया। इससे दुकानदार सामग्री समेट कर चले गए। कहा जा रहा कि मध्यप्रदेश क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है। इससे मंदाकिनी नदी का जलस्तर रात में अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन


बरदहा नदी का जलस्तर बढऩे से ग्रामीण परेशान
मानिकपुर। क्षेत्र की बरदहा नदी में जलस्तर बढऩे से नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं। मुख्यमार्ग में जलभराव होने से आवागमन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी अधिक बढ़ जाने से कई ग्रामीण जो गांव से मानिकपुर कस्बे में बाजार आए थे। वह अपने रिश्तेदारों के यहां रूके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed