फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of Mandakini and Bardha rivers increased

Chitrakoot News: मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ा

Sun, 25 Aug 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The water level of Mandakini and Bardha rivers increased
चित्रकूट। जिले और मध्यप्रदेश की सीमा में जोरदार बारिश होने से मंदाकिनी नदी और बरदहा नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया। नदी पर बने छोटे पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। रामघाट की सीढि़या डूब गई हैं। यूपी और एमपी पुलिस ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट कर दिया है। रामघाट के दुकानदार दुकान का सामन लेकर घर चले गए है।
विज्ञापन

उधर, मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी में भी पानी बढ़ गया है। मानिकपुर से एमसी सीमा में जाने वाली रोड के रपटे के ऊपर पानी बह रहा है। आवागमन बंद होने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। रानीपुर गांव के श्याम प्रसाद ने बताया कि बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास रहने वाले गांवों का संपर्क आपस में कट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गलियों में जलभराव से निकलना मुश्किल
बारिश से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की गलियों में जलभराव हो गया। शहर के एलआईसी तिराहा,, राष्ट्रीय राजमार्ग धनुष तिराहे के पास, लक्ष्मणपुर मोल्लाला, द्वारिकापुरी, एसडीएम कालोनी स्थित गलियों में जलभराव से लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की भी हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed