फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of Mandakini and Bardha increased due to rain

Chitrakoot News: बारिश से मंदाकिनी और बरदहा का जलस्तर बढ़ा

Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The water level of Mandakini and Bardha increased due to rain
फोटो 16 सीकेटीपी-4- परिचय- मंदाकिनी नदी का बढा जलस्तर। संवाद
खोही (चित्रकूट)। जिले और सीमावर्ती मध्यप्रदेश में शनिवार की रात से बारिश हो रही रही। इससे मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गुप्त गोदावरी में अधिक जलभराव से श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट किनारे के दुकानदारों को पुलिस ने सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रामघाट की सभी सीढि़यां डूब गईं। रामघाट के दुकानदार सामान लेकर घर चले गए हैं। पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी में भी जलभराव हो गया है। इससे पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई। रविवार को कई श्रद्धालु गुप्त गोदावरी पहुंचे, उन्हें लौटा दिया गया। हेमंत प्रताप सिंह, महेश प्रसाद ने बताया कि गुप्त गोदावरी गुफा में अधिक जलभराव से गेट के बाहर तक पानी बह रहा है। यहां आने वाली सड़क पर पानी भरा होने से भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन


इनसेट



रपटे पर पानी भरने से सात गांव प्रभावित

मानिकपुर। बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी चमरौहा रपटे पर भर जाने से सात से अधिक गांव प्रभावित हैं। उनका आपस में संपर्क कट गया है। इससे लोग परेशान हैं। चमरौहा गांव के लल्लू कोल, मोहन कोल ने बताया कि रविवार की सुबह से बरहदा का जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर तक मानिकपुर-डभौरा जाने वाले मार्ग पर चमरौहा गांव के पास बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे गिदुरहा, रानीपुर, ऊंचाडीह, झलमल आदि गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed