फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The vehicle hit the businessman who was on a walk, he died

Chitrakoot News: सैर पर निकले व्यापारी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 04 May 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The vehicle hit the businessman who was on a walk, he died
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह की सैर पर निकले व्यापारी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मऊ कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी दिनेश चंद्र केशरवानी उर्फ विजय (57) सुबह की सैर पर निकले थे। वह सड़क पारकर डिग्री काॅलेज में फूल तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान कर्वी की ओर से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर लगभग 20 फीट दूर गिरकर लहूलुहान हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। प्रयागराज ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भाई अधिवक्ता महेश चंद्र केशरवानी ने बताया कि वह कपड़े का व्यवसाय करते थे। उनके दो पुत्र हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पत्नी सविता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले वाहन की सही जानकारी नहीं हो सकी है। कुछ लोगोंं ने इनोवा से वारदात होना बताया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से चार पहिया वाहन व चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों ने मऊ यमुना किनारे लाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed