{"_id":"675725ccb0d13498c8035eed","slug":"the-union-expressed-satisfaction-over-the-results-of-the-recent-elections-chitrakoot-news-c-12-1-knp1008-927437-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाल में हुए चुनावों के परिणामों पर संघ ने संतोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाल में हुए चुनावों के परिणामों पर संघ ने संतोष जताया
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष को मनाये जाने से लेकर कुंभ मेले में संघ कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मंथन किया गया। संघ के अखिल भारतीय पालक अधिकारी भैया जी जोशी ने क्षेत्र प्रचारकों के साथ विचार विमर्श चर्चा की। इस माैके पर हरियाणा, महाराष्ट्र के साथ यूपी के उपचुनाव के परिणामों पर भी संतोष व्यक्त किया गया। चुनावों में संघ की ओर से भूमिका निभाने वालों के काम पर भी चर्चा की गई। आगे अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनाव में भी संघ की क्या भूमिका होगी इस पर भी बातचीत हुई।
चित्रकूट के उद्यमिता विद्यापीठ के सभागार में सोमवार को आरएसएस के अखिल भारतीय क्षेत्र प्रचारकों की बैठक हुई। संघ के पालक अधिकारी भैया जी जोशी ने कहा कि आने वाला 2025 का साल बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें संघ के स्थापना के 100 साल पूरे होने के साथ ही महाकुंभ का आयोजन भी प्रयागराज में होना है। संघ को विस्तार देने के लिए यह अच्छा समय है। इसके लिए संघ के तय फार्मूले में आगे बढ़कर सभी को काम करना है। उन्होंने बैठक में शामिल क्षेत्र प्रचारकों से भी राय व सुझाव मांगे। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्वांत रंजन ने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ को गांव गांव तक पहुंचाने के संकल्प पर काम करना होगा। इसमें क्षेत्र प्रचारकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए कानपुर में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में पूरा कार्यक्रम बताया जाएगा। उसके लिए सभी अपने अपने सुझावों पर यहां भी चर्चा करें।
13 प्रचारक हुए शामिल, संतों से भी चर्चा
अखिल भारतीय क्षेत्र प्रचारकों की बैठक में संघ के 13 प्रांत प्रचारक शामिल हुए। इसमें पांच अखिल भारतीय प्रचार अधिकारी भी हैं। संघ के पालक अधिकारी से लेकर अन्य अखिल भारतीय प्रचार अधिकारी व क्षेत्र प्रचारकों ने स्थानीय संतों से भी चर्चा की। आचार्य विपिन विराट मलाराज के अलावा सीताशरण महराज, दिव्यजीवन दास व मदनदास महराज से चित्रकूट व आसपास के क्षेत्र में चल रहे कामों व राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।