{"_id":"df3058e6977ab171f62941a8afbbe047","slug":"the-thieves-caught-red-handed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरे को रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबकतरे को रंगेहाथ पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक जेबकतरे ने यात्री की जेब काट ली। जानकारी होते ही कुछ यात्रियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।
सोमवार की रात लगभग 11 बजे जैसे ही महाकौशल एक्सप्रेस के आने की सूचना प्रसारित हुई तो यात्री अलर्ट हो गए। इस बीच मौका लगाकर जेबकतरे ने एक यात्री का पर्स जेब से निकाल लिया।
अन्य यात्रियों ने यह देखकर शोर मचाया तो वह भागने लगा। दूसरे छोर पर मौजूद अन्य यात्रियों ने जेबकतरे को पकड़ लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि जेबकतरा फतेहपुर खागा निवासी अमर सिंह है।
विज्ञापन
तलाशी में उसके पास से एक बैग और लगभग एक हजार रुपये बरामद हुआ। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।