{"_id":"6aef6350cc6e89224b02cf47","slug":"the-tent-house-operator-died-due-to-suffocation-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138656-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दम घुटने से हुई थी टेंट हाउस संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दम घुटने से हुई थी टेंट हाउस संचालक की मौत
Sat, 07 Nov 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी 30 शिव नरेश की फाइल फोटो।
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के अर्की गांव में शुक्रवार को सूखे नाले में अधजला मिले टेंट हाउस संचालक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें दम घुटने से मौत होेने की पुष्टि हुई है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। अर्की निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा शिव नरेश प्रजापति (27) मंगलवार रात करीब 10 बजे टेंट हाउस बंद कर घर में अपने भाई रामप्रताप के साथ बरामदे में सो गया था।
इसके बाद सुबह चारपाई में न मिलने पर परिजनों ने गांव और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी सूखे नाले में सरपत और झाड़ियों के बीच अधजला शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिव नरेश के रूप में की। परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई और ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझा कर कार्रवाई का भरोसा दिया था।
इस दौरान करीब पांच घंटे तक अर्की-भदेहदू क्षेत्र का प्रमुख मार्ग जाम रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आग व दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में मोबाइल के जरिए पता लगाया जा रहा है।