{"_id":"56eaf9ca4f1c1b7f258b47e5","slug":"the-stench-and-filth-at-the-railway-station-to-see-mps-bifre","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बदबू व गंदगी देख सांसद बिफरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बदबू व गंदगी देख सांसद बिफरे
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे और भाजपा सांसद भैरों प्रहसाद मिश्र में होती नोक-झोंक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर बदबू और गंदगी देख भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा बिफर गए। इसे लेकर उनकी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। सांसद ने रेलवे के महाप्रबंधक को शिकायती पत्र लिख कर रेलवे स्टेशन पर गंदगी के साथ कैंटीन पर अनाप-शनाप दामों पर सामान बेचने पर नाराजगी जताई। सीनियर डीसीएम ने कहा दोनों ठेकों को निरस्त करने का फैसला झांसी में किया जाएगा।
गुरुवार को चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर आटोमेटिक सफाई मशीन के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा प्रतीक्षालय के पास बने शौचालय से आ रही बदबू और गंदगी देख अफसरों पर बिफर गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा भारी बजट और कर्मचारी होने के बावजूद स्टेश पर गंदगी बर्दाश्त के बाहर है। उन्होेने सुलभ कांपलेक्स और महंगा सामान बेचने वाली
कैंटीन का ठेका ठेका निरस्त किए जाने की मांग उठाई। मौके पपर मौजूद उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे और डीईएन अजय सिंह ने कहा कैंटीन में सामान महंगा नहीं बिक रहा है। सुलभ कांपलेक्स का ठेका इतनी जल्दी निरस्त नहीं हो सकता इसका फैसला झांसी कार्यालय से होगा। इतना सुनते ही सांसद नाराज हो गए। कार्यक्रम स्थल पर ही सांसद और रेल अधिकारियों में तीखी नोकझोंक होने लगी। इसे देखकर यात्री ठहर गए।
विज्ञापन
नाराज सांसद ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिख कर स्टेशन पर गंदगी और कैंटीन में महंगा सामान बेचे जाने की शिकायत की। इस दौरान रेलवे बोर्ड के सदस्य पंकज अग्रवाल, रघुनाथ जायसवाल, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता और चंद्रप्रकाश खरे आदि मौजूद रहे।