{"_id":"d0a9a424bb149e99bf057c5a1f5d3b83","slug":"the-sick-people-ate-yogurt-big-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दही बड़ा खाकर लोग हुए बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दही बड़ा खाकर लोग हुए बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक समारोह में दही बड़ा खाकर दर्जन भर लोग बीमार हो गए। उल्टी दस्त आने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यालय के समीप गांव में बुधवार को तिलक समारोह में था। पुरानी बाजार कर्वी निवासी दयावती (60) पत्नी मूलचंद्र ने बताया कि उनका परिवार निमंत्रण से घर लौटा तो अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर देर रात को दयावती, मूलचंद्र विश्वकर्मा (65), शिब्बू (10) व टीनू (6) पुत्री मांझी, मुनेश (9) पुत्र मूलचंद्र, शब्बी (19) पुत्री मूलचंद्र व शशी (26) पत्नी मांझी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर कपसेठी की राजकुमारी (35) पत्नी विद्यासागर ने भी बताया कि निमंत्रण से लौटने पर उसकी पुत्री नगीना, सास मेडिया देवी व ससुर कलकू भी उल्टी दस्त से बेहाल हैं।
इसके अलावा कपसेठी के चार अन्य लोग भी बीमार हैं। यह सभी लोग जिला अस्पताल में भर्ती है। लोगों का कहना है कि दही बड़ा में कुछ कसैलापन था। संभावना है कि वहीं खाने के बाद बीमार हुए हैं। जिला अस्पताल के डा. आरएस द्विवेदी ने बताया कि सभी मरीज बासी व प्रदूषित भोजन खाने से उल्टी दस्त के शिकार हुए हैं। अब सबकी हालत ठीक है।