फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The shopkeepers clashed with the team that went to remove the encroachment.

Chitrakoot News: अतिक्रमण हटाने गई टीम से दुकानदारों की नोकझोंक

Sat, 06 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The shopkeepers clashed with the team that went to remove the encroachment.
28 सीकेटीपी-6- परिचय- मऊ में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों से नगर पंचायत अ​धिकारियोंसे होत
मऊ (चित्रकूट)। कस्बे के बस स्टैंड से यमुना तक मार्ग पर हुए अवैध कब्जे हटाने गई तहसील व नगर पंचायत की टीम से सभासद व दुकानदारों की तीखी नोकझोंक हो गई। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध जताया। इस दौरान कई दुकानदारों ने मनमानी का आरोप भी जड़ा, हालांकि एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की । मुख्यमार्ग से लेकर यमुनानदी मार्ग तक सड़क की दोनों ओर की अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकान के हिस्से व चबूतरे को बुलडोजर से हटवाना शुरू किया। कई जगह दुकानदार व गृहस्वामी खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। कुछ लोगों ने तो अपनी दुकान बंद कर दी। इसी दौरान सभासद सुबोध शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, मनीष तिवारी, डब्बल गुप्ता व मनोज का कहना है कि प्रशासन द्वारा लोगों के नल तोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

सभासद व दुकानदारों का आरोप है कि टीम अतिक्रमण हटाने आई थी, लेकिन कब्जा हटाने से पहले न तो निशान लगाए और न ही अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस दी। इस दौरान जेसीबी ने कुछ दुकानों के चबूतरे व छज्जे के अलावा नल भी तोड़ दिए। ऐसे में करीब एक घंटे तक टीम और दुकानदारों के बीच तीखी बहस होती रही। एसडीएम रामऋषि राम ने पहुंचकर दुकानदारों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में उन्होंने टूटा नल फिर से बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम अतिक्रमण हटाने का काम बंद कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed