{"_id":"648f56141a31fa26d10fa924","slug":"the-shopkeeper-hanged-himself-chitrakutt-news-c-12-1-292489-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Suicide: दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Suicide: दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 19 Jun 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के लालता रोड निवासी दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लालता रोड निवासी कुंज बिहारी पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र भरतकुमार पांडेय (35) घर में ही परचून की दुकान किए था। पत्नी पूजा तीन दिन पूर्व कर्वी में इलाज कराने के लिए गई थी। डॉक्टरों को दिखाने के लिए शहर के पांडेय कालोनी निवासी ननद के घर में ठहरी थी।
शनिवार की रात को भरत दुकान बंद कर आया और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसने कमरे में जाकर आवाज दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से अंदर झांककर देखा तो भरत का शव रस्सी के फंदे पर झूल रहा था।
पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने शव उतारा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भरत के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार को ही पत्नी से फोन पर बात हुई थी कि रविवार को उसे लेने कर्वी आएगा। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता ने बताया कि बड़े पुत्र की पुणे में बीमारी से मौत हो चुकी है। अब बचे दो पुत्र अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं।