{"_id":"6aaaea348b788bc40c0f2617","slug":"the-second-youth-also-succumbed-to-injuries-after-being-hit-by-a-tanker-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-136342-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: टैंकर की टक्कर से दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: टैंकर की टक्कर से दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम
Thu, 17 Sep 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी 04 मृतक देवकी नंदन की फाइल फोटो।
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव के पास मंगलवार रात हुए हादसे में घायल एक और युवक की मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक दो मजदूरों की जान जा चुकी है जबकि तीसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पडरी निवासी विनोद ने बताया कि उसका भाई बच्ची लाल (28) व विक्रम (25) और रैपुरवा माफी निवासी देवकी नंदन (30) हनुमान धारा में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे खुटहा के पास देवकी नंदन की बाइक खराब हो गई।
विक्रम अपनी बाइक से उसकी बाइक को खींचकर सड़क पार करा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार तेल टैंकर ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से एक बाइक वहीं गिर गई जबकि दूसरी बाइक टैंकर के अगले हिस्से में फंस गई। हादसा देख टैंकर चालक उसे करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए भरतकूप की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर टैंकर को रोका।
विज्ञापन
उधर, टक्कर से तीनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देवकी नंदन को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में बच्ची लाल को प्रयागराज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
अभी विक्रम का इलाज चल रहा है। कोतवाल अभय राज सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
-- --
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
चित्रकूट। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद उनके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची लाल तीन भाइयों में थे। उनके दो भाई विनोद और बुद्धविलास तथा एक बहन रमसखिया हैं। मां भगवनिया, पत्नी सुमित्रा और दो बेटे सुपेंद्र और विशाल हैं।
पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। मृतक देवकी नंदन की मां राम औतारी देवी, पत्नी प्रियंका देवी और दो मासूम बेटे प्रियांशु और शिवांशु हैं। एक भाई पवन कुमार और दो बहनें चिंता व विद्या देवी हैं। दोनों परिवारों में घटना के बाद से मातम पसरा है। परिजन ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।(संवाद)