{"_id":"6afc91c5ce21732e7f010cce","slug":"the-saryu-will-get-a-new-lease-on-life-its-flow-will-become-continuous-and-pristine-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-139004-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सरयू को मिलेगा नया जीवन, अविरल व निर्मल होगी धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सरयू को मिलेगा नया जीवन, अविरल व निर्मल होगी धारा
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी में मिलने वाली सरयू नदी की धारा अविरल और निर्मल होगी। उसका नए सिरे से पुनरुद्धार किया जाएगा। नदी की ऊंचाई, भूजल स्तर, जल स्रोत, प्रवाह, अतिक्रमण, प्रदूषण आदि को लेकर सर्वे के बाद आधुनिक मॉडल तैयार होगा। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरयू का निरीक्षण किया।
सरयू नदी की स्वच्छता और निरंतरता के लिए विशेषज्ञों ने नदी के उद्गम से लेकर मंदाकिनी में मिलने तक के पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नदी की सिर्फ सफाई नहीं होगी, बल्कि नए सिरे से पुनरुद्धार किया जाएगा। सरयू का सर्वेक्षण कराकर वैज्ञानिक मॉडल तैयार होगा। नदी क्षेत्र में हुआ अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सीमा को सुरक्षित रखने के लिए पिलर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। सभी तकनीकी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। बाढ़ को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डीएम ने अतिथियों को ओडीओपी उत्पादों का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर होगा कार्य
- नदी की ऊंचाई कितनी है।
- जल धारा का प्रवाह कितना है।
- कितने नाले मिल रहे हैं।
- पानी में प्रदूषण का स्तर कितना है।
- अतिक्रमण कहां-कहां पर हुआ है।
- बाढ़ की प्रमुख वजह क्या हैं।
- प्रदूषण के कौन-कौन से कारक हैं।
अस्थायी स्टेशन बनाने की तैयारी
जिलाधिकारी के मुताबिक बाढ़ को देखते हुए हर छह घंटे में जलस्तर की निगरानी और पूर्वानुमान की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अस्थायी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जा सकते हैं। यहां से डेटा लिए जाएंगे। यह डेटा ऑनलाइन सिस्टम भी लगाने की तैयारी है। मध्य प्रदेश की ओर निर्माणाधीन बांधों का भी अध्ययन किया जा रहा है, जिससे बाढ़ के पानी का प्रभावी प्रबंधन हो सके।
टीम में शामिल रहे विशेषज्ञ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एके विद्यार्थी, वैज्ञानिक डॉ. अनूप चतुर्वेदी, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. फैजान खुदसर, आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर डॉ. एके गोसाईं, डीएफओ प्रत्युष कटियार, एसडीएम कर्वी अजय यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पानी की गुणवत्ता देखी जाएगी
सर्वे के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में नदी के पानी की गुणवत्ता देखी जाएगी। उसमें बीओडी, सीओडी लेवल की जांच होगी। जलीय जंतुओं पर भी अध्ययन किया जा सकता है। नाले की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब मिलने पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्लानिंग हो सकती है।