{"_id":"5e9492eb8ebc3e75e2060347","slug":"the-saints-reached-the-village-to-help-the-needy-chitrakutt-news-knp555079050","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद के लिए संत पहुंचे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद के लिए संत पहुंचे गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/शिवरामपुर(चित्रकूट)। साधु संत भी लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गरीबों को खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुआें का वितरण कर रहे हैं। कई समाज सेवी भी बांट रहे है। मवेशियों व बंदरों को भी खिलाया जा रहा है।
मानिकपुर क्षेत्र के ऊंचा डीह गांव में दिंगबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवनदास, महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास, निर्वाणी अखाड़ा के महंत सत्य प्रकाश, निर्मोही अखाड़ा दीपक दास, राम जी दास, महंत रामनोहरदास प्रधान मार्तड प्रताप सिंह ने खाद्य सामग्री बांटी। इस मौके पर नायब तहसीलदार बेनी प्रसाद गुप्ता, सचिव जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। मानिकपुर में ही अपनी रसोई के माध्यम से समाजसेवी युवक लोगों को भोजन पहुंचा रहे हैं। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र अपने आवास में गरीब परिवारों को रोजाना भोजन खिलाने के साथ खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। सभासद सुशील श्रीवास्तव ने अपने वार्ड 20 परिवार में खाद्य सामग्री व सब्जी बांटी। जन कल्याण समिति के सचिव साहब लाल द्विवेदी ने कई स्थानों पर खाद्य सामग्र्री बांटी। शिवरामपुर कस्बे में सैनिटाइजर से छिड़काव कराया गया। प्रधान व सचिव ने मास्क बांटे। नालियों की सफाई की गई गरीबों को भोजन के पैकेट व मास्क दिए। ग्राम पंचायत के सचिव शिवम सिंह अवध नरेश पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नारायण दास गुप्ता, समाज सेवी मुन्ना गौतम आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की की तरफ से परिक्रमा मार्ग में बंदरों को चना खिलाया गया। यह कार्य धर्मेंद्र गर्ग, अतुल वैभव आदि का सहयोग रहा।
युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में लोगों को भोजन का वितरण किया गया। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बाल्मिकी आश्रम में बंदरों को चने खिलाए। समाजसेवी विष्णु गुप्ता ने अपनी टीम के साथ राहगीरों को चाय व बिस्कुट बांटे। व्यापारी नेता शानू गुप्ता व अमित गुप्ता के नेतृत्व में लगातार 20 दिन बांटी गई सामग्री। परिक्रमा मार्ग में भाजपा नेता राकेश केशरवानी, अरविन्द मिश्रा, अश्वनी अवस्थी व रतन लाल मारवाड़ी के सहयोग से बंदरों को चना परिक्रमा मार्ग में खिलाया गया। जानकीकुंड अस्पताल के बाहर सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने लगभग दो हजार लोगों को भोजन के पैकेट बांटे।