{"_id":"66ca451202fdc76bdc0f3114","slug":"the-saint-of-kamadgiri-temple-received-threats-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109069-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कामदगिरी मंदिर के संत को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कामदगिरी मंदिर के संत को मिली धमकी
विज्ञापन
चित्रकूट। श्रीकामदगिरी पीठम के प्रमुख संत मदनगोपाल दास को अन्य समुदाय के कुछ लोगों ने धमकी दी है। इसे लेकर साधु-संतों की बैठक की गई। इसमें ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत कर धर्मनगरी क्षेत्र से हटवाने की बात तय हुई।
शनिवार को संत मदनगोपाल दास ने बताया कि परिक्रमा व आसपास के क्षेत्र में अन्य समुदाय के कुछ लोग दुकान करते हैं। हाल में अतिक्रमण हटवाने व बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करने के कारण इस संप्रदाय के लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी है। बताया कि इस समाज के लोगों ने उनके चालक नीरज शर्मा से संदेश भेजा है कि साधु-संत उन्हें हटवाने की बात कर रहे हैं।
इस मामले में वह सब भी अपने संप्रदाय के लोगों के साथ बैठक करेंगे। यह भी कहा है कि यह ठीक नहीं है वह सब उन्हें देख लेंगे। इसकी जानकारी के बाद शनिवार की देर शाम को मंदिर में संतों के साथ बैठक हुई है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।