{"_id":"6499e3601b4bcc10e603e094","slug":"the-road-connecting-chhattisgarh-villages-is-dilapidated-chitrakutt-news-c-12-1-305853-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छग गांवों को जोड़ने वाली सड़क पड़ी है जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छग गांवों को जोड़ने वाली सड़क पड़ी है जर्जर
Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। बरगढ़ से मध्यप्रदेश की सीमा में पड़ने वाली डभौरा व आसपास के छह गांव को जोड़ने वाली सड़क को बनाने के लिए दो साल से जर्जर है। 15 किमी. की सड़क पर हिचकोले खाकर वाहन गुजरते हैं। अधिकारी कहते हैं कि इसे नए सिरे से बनवाने के लिए सड़क को उखाड़ा गया था लेकिन दो साल से इसका नंबर ही नहीं लग पाया है। बरसात का मौसम भी शुरु हो गया है। इससे आवामगन करने में समस्या में होती है।
सड़क के बीच आधा दर्जन गांव बरगढ़, डभौरा, उसरी, मनका, गाहुर, बिरला, रैपुरा, शिवपुर आदि गांव जुड़े हुए हैं। मध्यप्रदेश की सीमा में जुड़ी होने के कारण सैकड़ों वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ग्रामीण बताते हैं कि सड़क खराब होने की शिकायत पर एक राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के कहने पर सड़क को बनाने के नाम पर कई जगह उखाड़ दिया गया था। इस दौरान उन्होंंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द नई सड़क बनाई जाएगी। दो साल बीतने के बाद सड़क नहीं बनाई गई। इससे आए दिन सड़क हादसे होते हैं।
बरगढ़ कस्बे के राजेश केरसवानी, राजेश केसरवानी, महेश प्रसाद, सुरेश आदि ने बताया कि सड़क में कई स्थानों पर गड्डे होने से निकलना मुश्किल हो जाता है। दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इस संबध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क नई तकनीक से बनाई जानी है। इसके लिए बजट का इंतजार है।