{"_id":"67bf5b7c43493d7df1069359","slug":"the-relatives-went-to-rajasthan-with-the-dead-body-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113429-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शव लेकर परिजन गए राजस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शव लेकर परिजन गए राजस्थान
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सफारी की टक्कर से मृत कार सवार राजस्थान के तीन दोस्तों के शवों का मंगलवार की रात ही डीएम के आदेश पर पोस्टमार्टम किया गया। परिजन बुधवार की सुबह एंबुलेंसर से शव लेकर गांव चले गए।
राजस्थान के नागौर जिले के थाना जसनगर क्षेत्र के मेहरता गांव निवासी हनुमान चौधरी (30) ने बताया कि वह गांव के धर्मेंद्र कुमार (25), राकेश शर्मा (28), राकेश सोनी (22) , रामकिशुन उर्फ रज्जू (36), हिंगलाज चारण (40) के साथ कार से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। अतर्रा क्षेत्र के एक्सप्रेसवे ओरन कस्बे के पास राजेश सोनी को उल्टी होने लगी तो कार से उतर गए थे। तभी पीछे से आ रही टाटा सफारी ने टक्कर मार दी। इसमें राकेश सोनी, राकेश शर्मा व हिंगलाज मौत हो गई थी।
घायल दोस्त हनुमान, धर्मेंद्र व रामकिशुन की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शवों के साथ ही तीनों दोस्त भी राजस्थान रवाना हुए।