फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The relatives blocked the highway after the death of the laborer

Chitrakoot News: मजदूर की मौत पर परिजनों ने हाईवे किया जाम

Sun, 16 Jun 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
The relatives blocked the highway after the death of the laborer
चित्रकूट। तीन दिन पूर्व फ्रिज से पानी देर से लाने पर हुई मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजन व गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे परजाम लगाकर हमलावरों की गिरफ्तारी समेत मुआवजा दिलाने की मांग की है। आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। पुलिस का कहना है कि पहले मारपीट की कार्रवाई हुई है अब आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी गांव के मजरा हनुमानगंज में 12 जून को गांव के बड़कू कोल (45)ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दी तहरीर में कहा था कि गांव के शैलेंद्र सिंह उर्फ शीलू , वीरेंद्र व सुनील सिंह ने 11 जून की रात करीब आठ बजे शराब पिलाने के बाद फ्रिज में पानी रखने के लिए कहा। इस पर वह पानी लेने चला गया। पानी लाने में देर हुई तो वीरेंद्र ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसने विरोध किया। इसके बाद वह अपने घर आ गया। कुछ देर बाद तीनो उसके घर आए और फिर शराब पिलाया।
विज्ञापन

वीरेंद्र के घर के पास ले जाकर जमकर पिटाई की, जिससे उसके हाथ-पैर टूट गए। मरणासन्न हालत में खेत में फेंक कर चले गए। 12 जून को सुबह उसकी पत्नी व मां खोजते हुए उसे घायल दशा में देखा तो प्रधान को सूचना दिया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनो हमलावरों के विरुद्ध मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, इलाज के दौरान शुक्रवार की रात वादी बडक़ू कोल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में आक्र्रोश हो गया। गुस्साए परिजनों ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लालता रोड़ चौराहे में हमलावरों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

आरोप यह भी लगाया कि आरोपी सत्ता धारी दल से जुडे हैं ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। सूचना पर पहुंची सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि मारपीट की घटना की रिपोर्ट थाना रैपुरा में तीन लोगों के नामजद दर्ज की गई थी। इसमें एक को पकड़ा भी गया था। घायल की मौत होने के पश्चात हत्या की धारा में बढ़ोत्तरी कर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में तीनों आरोपी घर से गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed