फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The Prime Minister was beheaded for the help of robber Goppa

डाकू गोप्पा की मदद के आरोप में प्रधानपति को किया मरणासन्न

Mon, 23 Dec 2019 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister was beheaded for the help of robber Goppa
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के दरसेंडा गांव के प्रधान पति देवशरण पुत्र रामखेलावन सोमवार की शाम को गांव के बाहर दर्जन भर लोगोें ने रोककर लाठियों से पीट दिया। मरणासन्न होने पर उसे बाइक समेत सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर हमलावर भाग निकले। पांच साल पहले पहाड़ी थाना क्षेत्र में ही डाकू गोप्पा ने रायफल लूट के बाद तीन लोगों की हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि हमलावर मृतकों के ही परिवार के हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बाइक से गांव जा रहे दरसेंडा प्रधानपति देवशरण यादव को नहरा मोड़ के पास लगभग एक दर्जन लोगों ने रोक कर लाठी-डंडों से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने बाइक पड़ी देखी। आसपास देखा तो बेहोशी हालत में प्रधानपति को देख चौंक गए। पुलिस सूचना दी गई। थानाध्यक्ष जयश्ंाकर सिंह ने पुलिस टीम भेजी और पुलिस ने प्रधानपति को सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी इश्तेयाक अहमद, पहाड़ी थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह आदि ने पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि लगभग पांच साल पहले डाकू गोप्पा यादव ने एक बरात के जाते समय हमला कर रायफल व नगदी लूटी थी। इसी रायफल को लौटाने के लिए सौदा होने पर तीन लोग डाकू के बुलाए स्थान पर पहुंचे थे। अचानक वहां पुलिस के पहुंचने की आहट पर डाकू गोप्पा ने तीन लोगाें की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने पूर्व प्रधान पर भी डाकू गोप्पा गैंग की मदद करने का आरोप लगाया था। इस संबध में पुलिस की जांच भी हुई थी। तब से उनकी दुश्मनी चल रही है। माना जा रहा है कि यह घटना उसी घटना के चलते हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed