{"_id":"6adba05df02ab70ffb045a17","slug":"roadways-to-deploy-67-buses-for-pet-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138067-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पीईटी के लिए रोडवेज लगाएगा 67 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पीईटी के लिए रोडवेज लगाएगा 67 बसें
विज्ञापन
23 सीकेटीपी-17-रोडवेज बस स्टॉप में खड़ी बसें। संवाद
चित्रकूट। पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले चित्रकूट के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाना होगा। इसके लिए परिवहन निगम ने बसों का आवंटन किया है। चित्रकूटधाम क्षेत्र बांदा के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जारी आदेश के अनुसार चित्रकूट डिपो से 67 बसें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए लगाई गई हैं।
आयोग की ओर से पीईटी की लिखित परीक्षा 25 व 30 अक्तूबर व एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा तिथि से दो दिन पहले ही रवाना होने की संभावना है। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों को बसों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बस स्टेशन पर विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं।
चित्रकूट के अभ्यर्थियों के लिए झांसी, हमीरपुर व जालौन जिले परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित किए गए हैं। इसमें झांसी के लिए 5,498, हमीरपुर के लिए 4,619 और जालौन के लिए 5,000 अभ्यर्थियों की संख्या दर्ज है। इस तरह इन तीनों जिलों के लिए कुल 15,117 अभ्यर्थियों का आवंटन दर्ज है।
विज्ञापन
-- --
बस स्टेशन पर मिलेगी बसों की जानकारी
आरएम रामलवट ने बताया कि बस स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध होंगी। संबंधित परीक्षा केंद्र वाले जिलों के लिए बसों को निर्धारित काउंटर पर खड़ा किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को बस खोजने में परेशानी न हो। स्टेशन इंचार्ज और सुपरवाइजर बसों की उपलब्धता के साथ यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का रिकॉर्ड भी रखेंगे।