{"_id":"6acfc7d162d1a4a5d90cf434","slug":"the-prayagraj-team-inspected-the-condition-of-the-gupt-godavari-cave-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137749-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रयागराज की टीम ने देखा गुप्त गोदावरी गुफा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रयागराज की टीम ने देखा गुप्त गोदावरी गुफा का हाल
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल गुप्त गोदावरी की गुफा को लेकर जांच शुरू हो गई है। बुधवार को प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के प्रोफेसर और वैज्ञानिकों की टीम चित्रकूट पहुंची और गुफा का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी और गुफा प्रभारी संदीप त्रिपाठी मौजूद रहे।
टीम में शामिल प्रो. एचके पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण के बाद विशेषज्ञों की टीम भेज गुफा की विस्तृत तकनीकी और भूगर्भीय विश्लेषण कराया जाएगा। चट्टानों की मजबूती, नमी, दरारों और जोखिम के बिंदुओं की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार होगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर गुफा को सुरक्षित खोलने या संरक्षण के लिए जरूरी कदम तय किए जाएंगे। वहीं अगस्त व सितंबर माह में हुई बारिश के बाद प्रशासन ने चट्टान खिसकने और हादसे की आशंका के चलते इसे 26 सितंबर को बंद किया गया था। वहीं अंकित सोनी का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। वैज्ञानिक रिपोर्ट आने तक कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
कारोबार ठप, दुकानदार परेशान
गुप्त गोदावरी गुफा के दर्शन करने रोजाना हजारों श्रद्धालु आते थे। गुफा ही यहां का मुख्य आकर्षण है। गुफा बंद होने से पर्यटकों की आमद कम हो गई है। स्थानीय दुकानदार राजेश का कहना है कि प्रसाद, फूल-माला, खिलौने और खानपान की दुकानों पर बिक्री बंद हो गई है। कारोबार प्रभावित हो रहा है।