फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The performance against changes in the law

कानून में बदलाव के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 10 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट Updated Tue, 10 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The performance against changes in the law
मुख्यालय में सदर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते वकील। - फोटो : अमर उजाला
जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को आठ सूत्री मांगों के समर्थन में मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर से जुुलूस सदर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा। जहां वकीलों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार गुलाब सिंह को दिया।  
विज्ञापन



 जुलूस में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की कुछ धाराओं में संशोधन होने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लाभ मिल रहा है। कुछ मामलों में पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ तारी नहीं की जा सकती है जिससे अपराधी निरंकुश हो रहे हैं।
विज्ञापन


सचिव राजेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण अधिनियम रजिस्ट्री एक्ट में फर्जी रजिस्ट्री किये जाने की दशा में सेल डीड या विक्रय पत्र को निरस्त कराये जाने में कोर्ट फीस से मुक्ति प्रदान किया जाए। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए प्रैक्टिस शुरू करने के बाद कम से कम पांच साल तक पांच हजार प्रतिमाह मानेदय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed