फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   the operator ??an appeal to cm

मुख्यमंत्री से परिचालक ने लगाई गुहार

Sat, 28 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 28 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

रोडवेज में परिचालक पद पर कार्यरत रहे संविदाकर्मी ने

विज्ञापन
मुख्यमंत्री, परिवहन आयुक्त, आरएम सहित कई अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि बिना नोटिस उसकी संविदा समाप्त कर दी गई। है। आरोप लगाया कि एक रोडवेजकर्मी से उसके परिवार की खुन्नस है, इसी वजह से उसके कहने पर ऐसा किया गया है।

बांदा डिपो में कार्यरत रहे संविदा कर्मी विमल केशरवानी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि वह 2006 से संविदा पर परिचालक है। उसके परिवार की रोडवेज के कर्मचारी सुधीर कुमार सोनी से व्यक्तिगत रंजिश है। यह कर्मचारी आए दिन उसको प्रताड़ित कर नौकरी से हटवा देने की धमकी देता है।

23 जनवरी को वह बस लेकर जा रहा था। रास्ते में सोनी दो अन्य लोगों के साथ पहुंचा और बस रुकवाई। बताया कि वह टिकट बना रहा था पर इन लोगों ने उसका बेविल छीन लिया और कहा कि दो सवारियां बिना टिकट हैं। आरोप लगाया कि उससे पैसे की मांग की गई।

असमर्थता जताने पर अभद्रता की गई। उसने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की पर सुनवाई नहीं हुई। सुधीर ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। उसका कहना है कि अब न तो उसे कोई नोटिस दी गई है और न उसकी ड्यूटी लगाई जा रही है।

मौखिक रूप से कहा गया कि उसकी संविदा समाप्त कर दी गई है। उधर, इस संबंध में सुधीर सोनी का कहना है कि मामले से उसका कोई लेना देना नहीं है। आरोप गलत हैं। एआरएम बांदा महेश कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों से इस मामले में बात करिये। उधर, आरएम रामजीत वर्मा का कहना था कि वे बाहर हैं लौटने पर ही कुछ बता पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed