फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The official could not answer questions

अधिकारी नहीं दे सके सवालों का जवाब

Sun, 17 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 17 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The official could not answer questions
बैठक में निर्देश देते राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने योजनाओं की समीक्षा की तो आधे अधिकारी सवालों का जवाब नहीं दे सके। कुछ तो पिछले वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति,  पेंशन, आवास आवंटन, पट्टा आवंटन का आंकड़ा तक नहीं बता सके। जिससे नाराज अध्यक्ष ने 15 दिन के अंदर सभी सूचनाएं डीएम के माध्यम से विभाग को देने का निर्देश दिया। बैठक से गैरहाजिर पांच अधिकारियों के वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को पिछड़ी जाति आरक्षण के सापेक्ष भरे हुए विभिन्न पदों, पिछड़े वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा की चलाई जा रही योजनाओं की आयोग के अध्यक्ष ने समीक्षा की। जिसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण, डीआईओएस, मत्स्य पालन व कृषि मंडी समिति के अधिकारी पूरी जानकारी नहीं दे पाए। उन्होेंने कहा कुछ विभागों की स्थिति बेहद खराब है। कांशीराम आवास के संबंध में कहा अवैध कब्जे खाली कराए जाए। शादी अनुदान योजना में पात्रों को चुनाव की आचार संहिता से पहले लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी सुनील चंद्र व कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव छेदीलाल पटेल से पिछड़े वर्ग को आवंटित दुकानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अल्प संख्यक छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, डा. राम मनोहर लोहिया आवास, इंदिरा आवास, समाजवादी, विधवा, विकलांग, वृद्धावस्थ पेंशन, कांशीराम आवास, मत्स्य पालन आदि योजनाओं की जानकारी मांगी। बैठक में एसपी केके चौधरी, सीडीओ ए दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी हवलदार सिंह, सीएमओ डा. अनीता सिंह, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा, उप निदेशक कृषि जगदीश नारायण, डीआईओएस मो. रफीक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, आबकारी अधिकारी, होमगार्ड कमांडेंट, प्रभागीय वनाधिकारी व परियोजना अधिकारी डूडा समेत अन्य कई अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे। इस पर आयोग के अध्यक्ष ने डीएम मोनिका रानी से उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed