{"_id":"e56e0f9a62e7ea279a49d7bf00a61cd5","slug":"the-models-affected-by-the-environmental-balance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संतुलन के मॉडल ने किया प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संतुलन के मॉडल ने किया प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने किया। प्रदर्शनी में जिले के सीआईसी, ज्ञान भारती, राजकीय बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, मानिकपुर, राजकीय हाईस्कूल, ददरी, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजापुर और त्यागी इंटर कालेज, ऐंचवारा के 108 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों ने पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, गणित और भौतिकी आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। कई छात्रों के मॉडल खासतौर से पर्यावरण संतुलन के माडल देखकर शिक्षक बेहद प्रभावित हुए। नन्हे वैज्ञानिकों ने पर्यावरण विषय पर विशेष रुचि दिखाई।
इस दौरान नीरज रैकवार, दीपिका सिंह, आयुषी सिंह, आलोक सिंह, रवि सिंह, दीपिका पांडे ने प्रथम स्थान और पूनम सिंह, नीलू मिश्रा, पूजा सिंह, आर्यन अग्रहरी, कीर्ती यादव, सुमित सिंह, कर्णिका पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, कुंवर प्रताप, माया सैनी, चंद्रप्रकाश व वैशाली सिंह आदि मौजूद रहे।