{"_id":"a2e4b9a10733249685b5b1e4c0269e04","slug":"the-miscreants-abducted-gangmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत गैंगमैन को बदमाशों ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत गैंगमैन को बदमाशों ने छोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी कर लौट रहे चार गैंगमैन समेत पांच लोगों का
विज्ञापन
बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। लेकिन नाटकीय
घटनाक्रम में दो गैंगमैन सुबह तो तीन दोपहर में अपने घर पहुंच गए। घटना के
पीछे डाकू गौरी यादव गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि
पुलिस इससे इनकार कर रही है।
झांसी- इलाहाबाद रेल मार्ग के बीच बुधवार शाम बहिलपुरवा स्टेशन के पास काम करने के बाद देर शाम गैंग मैन रामकेश पुत्र श्यामलाल, चंदा यादव पुत्र शिवमोहन, बुल्ला पुत्र भैंरो व संजय पुत्र छोटेलाल निवासीगण बउनापुरवा एवं मजदूर भइया निवासी पडरिया काम करके लौट रहे थे।
वे स्टेशन से लगभग एक किमी दूर रेल पटरी पर पहुंचे कि आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश मिले और असलहे की नोंक उन्हें धर दबोचा। तड़के दो गैंगमैनों को छोड़ा और एक-एक लाख रुपया लेकर वापस लौटने को कहा।
अपहरण की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी एईएन बाबूराम वर्मा, पीडब्ल्यूआई एसके वर्मा, यूके सिंह, स्टेशन अधीक्षक बहिलपुरवा , एसके सिंह, तारेश कुमार विश्वकर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन दुबे एवं भारी संख्या में जीआरपी के जवान जंगल पहुंचे। कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
इधर रेलकर्मियों ने भी आंदोलन की घोषणा कर दी। चारों तरफ से दबाव बढ़ने पर दोपहरण बाद अन्य तीनों भी घर लौट आए। पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने बताया कि गैंगमैनों से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि कमाई करने के लिए कुछ अराजक तत्वों ने डकैतों के नाम पर अपहरण कर लिया था।
पोल खुलने की डर से सुबह छोड़ दिए। उधर, रेलकर्मचारियों की बहिलपुरवा स्टेशन पर बैठक हुई। इसमें मंडल उपाध्यक्ष एस के सिंह ने कहा कि दस्यु प्रभावित क्षेत्र में कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता है। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। बैठक में शाखा अध्यक्ष पिंकू सिंह, महेंद्र मिश्रा, रामनरेश तिवारी व टीके विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।