फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The heat rose again, reaching 35 to 41 degrees C

फिर बढ़ी गर्मी, 35 से 41 डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 29 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 29 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The heat rose again, reaching 35 to 41 degrees C
तेज धूप में घर जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बारिश होने के बाद अब दो दिन से लोगों को उमस बेहाल कर रही है। इसके साथ ही तेज धूप होने से लोग दिन के समय घर से निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी से जनमानस बेहाल है। दो दिन में छह डिग्री तापमान बढ़ा है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री रहा।
विज्ञापन


 मानसून की पहली बारिश समय से होने पर किसानों के चेहरे में मुस्कान आई थी। किसानों खेतों में काम करने में जुट गए थे। इधर अब दो दिनों से तेज धूप ने उन्हें बेहाल कर दिया है। उमस और धूप होने के कारण खुले में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। नगर में लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। वहीं मुख्यालय के कुछ स्कूल खुल गए है। ऐसे में तेज धूप के कारण घर लौटते समय छात्र पसीने से भीग जाते है।
विज्ञापन


छात्राएं चेहरे पर दुपट्टा लपेटकर निकल रहीं हैं। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवंा के वैज्ञानिक डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान मंगलवार को 41 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि पिछले दिनों लगातार बारिश होने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री था। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश होगी, लेकिन धूप के कारण उमस तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed