फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The fate of 39 candidates was sealed in the ballot box, with 95.50 percent voter turnout.

Chitrakoot News: 39 दावेदारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद, 95.50 फीसदी मतदान

Mon, 05 Jan 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The fate of 39 candidates was sealed in the ballot box, with 95.50 percent voter turnout.
05 सीकेटीपी-14-  अ​धिवक्ता संघ के मतदान के दौरान मौजूद अध्यक्ष व सचिव पद के दावेदार। संवाद - फोटो : 1
चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव समेत 21 पदों के लिए हुए चुनाव में 39 दावेदारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। इस बार चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 95.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। कुल 533 मतदाताओं में से पहले घंटे में केवल 10 मत पड़े। हालांकि, इसके बाद मतदान में तेजी आई और दोपहर 12 बजे तक 150 मत डाले जा चुके थे। दोपहर बाद शाम चार बजे तक मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी, मतदान स्थल पर मौजूद अंतिम 15 मतदाताओं का मतदान संपन्न कराने में शाम पांच बज गए। ऐसे में 509 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान, कचहरी परिसर और मतदान स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात था। प्रत्याशियों ने भी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाताओं से संपर्क साधा और उन्हें लुभाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी चंद्रपाल पाल, योगेशकुमार, चुनवाद प्रसाद, विनीत पयासी, दयमंती व आलोक त्रिपाठी ने पूरे कार्य को बखूबी निभाया। अंत में चुनाव अधिकारी चुनवाद प्रसाद ने बताया कि 95.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना मंगलवार की सुबह 9 बजे से इसी स्थल पर होगी। हर दो घंटे में मतगणना का विवरण की उद्घोषणा की जाएगी।

05 सीकेटीपी-14-  अधिवक्ता संघ के मतदान के दौरान मौजूद अध्यक्ष व सचिव पद के दावेदार। संवाद

05 सीकेटीपी-14-  अधिवक्ता संघ के मतदान के दौरान मौजूद अध्यक्ष व सचिव पद के दावेदार। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed