{"_id":"60f471288ebc3e6d7868cc9b","slug":"the-condition-of-the-main-road-of-the-headquarters-and-bharatkup-is-bad-chitrakoot-news-knp641037351","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय व भरतकूप की मुख्य सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय व भरतकूप की मुख्य सड़क की हालत खस्ता
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़कें उखड़ी हुईं हैं। भरतकूप व शहर के कई लोगों ने आरोप लगाया कि मंत्री से लेकर सांसद विधायक व अधिकारी महज आश्वासन देते हैं लेकिन इन्हें बनवाने का प्रयास नहीं हो रहा है।
प्राचीन भरत मंदिर को जाने वाली सड़क की हालत पाइप लीकेज होने से खस्ता होती जा रही है। सड़क की गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ गई है। जिससे निकलना मुश्किल हो रहा है। मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री चंद्रिका उपाध्याय को भी जानकारी दी है। इसके बाद भी समस्या का निदान न होने पर नाराजगी जताई है।
स्थानीय निवासी श्रीराम गुप्ता, मुकुंदी गुप्ता, कल्लू राम गुप्ता ने बताया कि सड़क के नीचे पाइप लाइन लगी है। जो कई वर्ष से लीकेज कर रही है। जिससे सड़क उखड़ने लगती है। इस समस्या से निदान के लिए जिले के अधिकारियों समेत उत्तर प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को अवगत भी कराया है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण व पाइप लाइन का लीकेज सही नहीं किया गया।
विज्ञापन
वही शहर के स्टेशन रोड की भी हालत खराब हो गई है। सड़क कई स्थानों पर गड्डे हो गये है। जिसमें शंभू पेट्रोल पंप के पास जल भराव होने से सड़क पूरी तरह से उखड़ गई्र है। जिससे आने जाने वाले वाहन चालकों समेत राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बतायाकि पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क उखड़ जाती है। जिसके संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही इनकी मरम्मत कराई जाएगी।