फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The concrete roof collapsed, brother and sister died, parents injured

Chitrakoot News: पक्की छत ढही, भाई-बहन की मौत, माता-पिता घायल

Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The concrete roof collapsed, brother and sister died, parents injured
शिवांगी व शिवा सिंह - फोटो : परिजन
पहाड़ी-चित्रकूट। बारिश से पहाड़ी के नांदी मार्ग पर बने पक्के घर की छत ढह गई। इसमेें दबकर भाई-बहन की मौत हो गई। माता-पिता घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पहाड़ी कस्बा निवासी अनिल कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह (38) ने बताया कि पत्नी सोना (31), बेटी शिवांगी (5) और बेटे शिवा सिंह (1) के साथ कमरे में सो रहे थे। बृहस्पतिवार की रात तीन बजे पक्की छत भरभरा कर गिर गई। इसमें दबकर सभी घायल हो गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने करीब एक घंटा बाद मलबा हटाकर बाहर निकाला लेकिन बेटे-बेटी की तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार दयाशंकर वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर लिखापढ़ी की। साथ ही सदर विधायक अनिल प्रधान, सपा नेता मान सिंह पटेल भी पोस्टमार्टमहाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि आपदा राहत कोष से परिजनों काे चार-चार लाख रुपये दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जिला अस्पताल में भर्ती सोना और अनिल सिंह को बच्चों के घायल होने की सूचना दी गई तो सोना बेहोश हो गईं। कुछ देर बार अनिल को पता चला कि दाेनों बच्चों की मौत हो गई। इस पर अनिल ने कहा कि उनकी दुनिया उजड़ गई। देर शाम जब सोना को पता चला कि दोनों बच्चों की मौत हो गई है तो वह दौड़कर बच्चों के शव से लिपट गई। अनिल सिंह मूलरूप से तिलौसा बांदा निवासी हैं। पिता पहाड़ी में ननिहाल में रहते थे। वह भी शुरू से ही यहीं आकर रहने लगे। मकान लगभग 50 साल पुराना बताया गया है।






कच्ची दीवार गिरने से युवक घायल

चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में अजमेर खान ने बताया कि भाई इमरान खान (28) शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कच्ची दीवार की लिपाई कर रहा था। तभी कच्ची दीवार गिर गई। इसके नीचे दबने से भाई घायल हो गया। मलबा हटाकर भाई को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed