{"_id":"600da75c8ebc3e333f770b13","slug":"the-bull-killed-the-middle-aged-death-chitrakutt-news-knp6079491117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल ने अधेड़ को मारी सींग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल ने अधेड़ को मारी सींग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। थाना क्षेत्र के कटैयाडांडी गांव में जंगल में पत्ते तोड़ रहे एक अधेड़ को बैल ने सींग मारकर लहूलुहान कर दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अधेड़ वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। वह बरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी जमीन पर डेरा डालकर परिवार के साथ रहता था।
वाराणसी जिले के थाना फूलपुर कटिराव निवासी बांके (50) शनिवार दोपहर को अपने पुत्र राजू व राहुल के साथ जंगल में पत्ते तोड़ने गया था। पत्ते तोड़ने के दौरान वहां मौजूद एक बैल अचानक हिंसक हो गया, बैल ने बांके को दौड़ा लिया और सींग मारकर उसको लहूलुहान कर दिया।
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद उसके दोनों बच्चोें ने भागकर जान बचाई और घर पहुंचकर मां लालती देवी व पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।