{"_id":"6873fcb539895015d009637e","slug":"the-body-of-a-devotee-from-hathras-who-drowned-in-mandakini-was-found-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-117871-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदाकिनी में डूबे हाथरस के श्रद्धालु का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदाकिनी में डूबे हाथरस के श्रद्धालु का शव मिला
विज्ञापन
मनोज कुमार
- फोटो : परिजन।
चित्रकूट। मंदाकिनी में नहाते समय डूबे हाथरस के श्रद्धालु का शव दो दिन बाद मिला। करीब 48 घंटे बाद 10 किमी दूर उसका उतराता शव देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची मप्र पुलिस ने फोटो से शव की शिनाख्त की।
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के बेसावर निवासी जगदीश सिंह जाट ने बताया कि चचेरे भाई मनोज कुमार (46) गांव निवासी दोस्त दुर्गेश के साथ नौ जुलाई को चित्रकूट घूमने निकले थे। दो दिन बाद 11 जुलाई को भाई के मंदाकिनी नदी में स्फटिकशिला के पास नहाते समय डूबने की जानकारी दोस्त ने दी थी।
रविवार को करीब 10 किमी दूर गोबारिया गांव के पास शव मिला है। एक बेटा देवेश, एक बेटी लक्ष्मी देवी व पत्नी तुलसी देवी हैं। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंदाकिनी में डूबने वाले श्रद्धालु का शव मिला है।