फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ten years jail for raping a woman

Chitrakoot News: महिला से दुष्कर्म में दस साल की जेल

Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ten years jail for raping a woman
चित्रकूट। घर की दीवार फांदकर आंगन में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी को जिला जज ने 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि भरतकूप थाने में 15 जून 2022 को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति मजदूरी करने के लिए सूरत गया था। 14/15 जून 2022 की रात वह अपने घर के आंगन में लेटी हुई थी और उसकी सास छत पर लेटी थी। इस दौरान भरतकूप क्षेत्र के मऊ ब गांव का रहने वाला अर्पित उर्फ नथुनिया दीवार फांदकर घर के आंगन में कूद आया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी सास व परिवार के अन्य लोग आ गए। इस दौरान आरोपी मौका पाकर दरवाजे से ही भाग निकला। महिला के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इस मामले में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश विकास कुमार (प्रथम) ने निर्णय सुनाया। जिसमें दोषी को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed