{"_id":"6183eae7d264c86dc0124464","slug":"tempo-bike-collides-on-highway-one-dead-chitrakoot-news-knp66221506","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टेंपो बाइक की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टेंपो बाइक की टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुनुवा मोड के पास यात्रियों से भरी टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरे युवक के अलावा टेंपो सवार तीन यात्री चुटहिल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धुनुवा गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह बुधवार की शाम को वह गांव के कृष्णकुमार (22) पुत्र जागेश्वर प्रसाद के साथ बाइक से दिवाली पूजन की सामग्री लेने बोड़ी पोखरी के चौराहे गया था। वापसी पर गांव के मोड़ पर जब पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही टेंपो ने बाइक पर टक्कर मार दी।
इससे दोनों बाइक सवार सड़ेक पर गिरकर लहूलुहान हुए। अस्पताल में इलाज के दौरान कृष्ण कुमार की मौत हो गई। बाइक सवार राहुल के अलावा टेंपो सवार मऊ निवासी मइयादीन का इलाज जारी है। अन्य दो यात्रियों को मामूली चोट होने से वह मौके से ही गांव लौट गये। थाने के एसएसआई शिवकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। दिवाली के दिन किसान परिवार के पुत्र कृष्णकुमार की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।