{"_id":"6a4d3dfcb1ba1a534004bf12","slug":"teenage-girl-dies-after-being-struck-by-lightning-family-in-mourning-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-133389-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, परिवार में मातम
विज्ञापन
फोटो 08 सीकेटीपी 12 रिंकू फाइल फोटो। आर्काइव।

फोटो 08 सीकेटीपी 13 घर के बाहर बैठे परिजन। संवाद
= भाई को बुलाने गई थी, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे थी खड़ी
= मुकरबा मस्जिद पर गिरी बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त, कई पक्षियों की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के खोर गांव में मंगलवार को एक किशोरी पर बिजली गिर गई। वो पेड़ के नीचे खड़ी थी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर चित्रकूट में सदर कोतवाली के तरौंहा स्थित मुकरबा मस्जिद पर मंगलवार दोपहर बिजली गिर गई। इससे मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया और कई पक्षियों की मौत हो गई।
खोर निवासी शंकर लाल निषाद ने बताया कि उनकी बेटी रिंकू देवी दोपहर करीब एक बजे अपने भाई अभिलाष को बुलाने गई थी, जो घर से कुछ दूरी पर मवेशी चरा रहा था। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर रिंकू एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आकर झुलस गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन सीएचसी रामनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। उसकी तीन बहनें हैं। रिंकू कक्षा 11 में पढ़ती थी। सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस और लेखपाल ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
वहीं चित्रकूट में दोपहर में बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे तरौंहा स्थित मुकरबा मस्जिद के गुंबद पर गिरी। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बिजली गिरने के बाद मस्जिद के ऊपरी हिस्से से कुछ देर तक धुआं उठता रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय मस्जिद से कुछ ही दूरी पर बच्चे खेल रहे थे। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना का अलर्ट जारी किया था। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।