फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   techers will go to house, childrens will come to school

शिक्षक घर-घर जाएंगे, बच्चे स्कूल आएंगे

Tue, 14 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 14 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए नामांकन पखवारे के तहत प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत नामांकन तिथि 21 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने को प्रेरित करेंगे। वहीं नामांकन होने के बाद भी स्कूल न आने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा सत्र में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग पूरी कोशिश में जुटा है। इसके चलते शासन नेे इस बार सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों का सत्र अप्रैल माह से ही शुरू कर दिया। अब जुलाई का पहला पखवारा बीतने को है लेकिन नामांकन कम होने से बेसिक शिक्षा विभाग परेशान है। इसे देखते हुए स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने को शासनादेश जारी किया गया है। विभाग ने नामांकन तिथि बढ़ाकर 21 जुलाई कर दी है।
विज्ञापन


नामांकन पखवारे के तहत शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल लाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान उन बच्चोें से भी संपर्क किया जाएगा, जिन्होंने अप्रैल में नामांकन करवाया था लेकिन विद्यालय नहीं आ रहे हैं। बीएसए वीके सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए जिले में नामांकन पखवारा सप्ताह के तहत शिक्षक अभिभावकों और बच्चों से मिलेंगे। इस संबंध में एबीएसए को पहले से पत्र जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत को शुरू होगा टोल फ्री नंबर
स्कूलों मेें शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से अधिकांश विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारु न होने से शैक्षिक गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने नई योजना बनाई है। इसके तहत एक कंट्रोल रूम स्थापित कर उसका टोल फ्र ी नंबर जारी किया जाएगा।


अभी तक सभी विद्यालयों में बीएसए और एबीएसए के  नंबर ही लिखे हैं। इन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं होती है। इसके चलते शासन ने कंप्यूटराइज्ड टोल फ्री नंबर प्रारंभ कर कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश जारी किया है। यह टोल फ्री नंबर विद्यालय परिसर में निश्चित स्थान पर अंकित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed