फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teachers will taught today by wearing black ribbon

आज से काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक

Sun, 09 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 09 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
teachers will taught today by wearing black ribbon

तुलसी पार्क में रविवार को शिक्षकों के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया कि शिक्षकों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। उधर, शनिवार शाम शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर सुरक्षा की मांग की। शिक्षकों ने तय किया कि सोमवार से 14 अगस्त तक वे लोग काली पट्टी बांधकर अध्यापन करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि जिन शिक्षकों के साथ अपहरण की घटना हुई थी, उनका स्थानांतरण किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें अभी भी खतरा है। इस संबंध में अधिकारियों से कई बार कहा गया पर सुनवाई नहीं हुई। बैठक में सभी विकास खंडों में कार्यरत शिक्षकों का स्वेच्छा से मानिकपुर स्थानांतरण का मुद्दा भी उठा। इसके अलावा जिले के संवेदनशील और दस्यु प्रभावित इलाकों के स्कूलों में नियमित पुलिस गश्त, बिना स्पष्टीकरण शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई न करने, अपहरण करने वाले डकैतों की गिरफ्तारी, गतिमान पदोन्नति प्रक्रिया में नि:शक्तजनों से भी विकल्प लेकर विद्यालय आवंटित करने की भी मांग उठी।
विज्ञापन


 शिक्षकों ने निर्णय लिया कि 14 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन करेंगे। उधर, शनिवार शाम शिक्षकों ने सुरक्षा की मांग कर मशाल जुलूस निकाला। मौके पर अखिलेश पांडे, उदयभान सिंह, अवधबिहारी सिंह, लवलेश कुशवाहा, प्रदीप सिंह, इंद्रसेन, दिलीप सिंह, ललक पांडे, कमलेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, आनंद यादव, ओमप्रकाश, रामबहादुर, रोशन सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed