फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teachers sometimes appeared scientist minister

शिक्षक तो कभी वैज्ञानिक नजर आए केंद्रीय मंत्री

Sun, 07 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Sun, 07 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers sometimes appeared scientist minister
गोद लिए गांव पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के कई रूप देखने को मिले। कभी गांव के संरक्षक तो कभी शिक्षक बन गए। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक की तरह विशेषज्ञों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए अधिक उत्पादन वाली खेती करने के तरीके बताएं। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर लगा कि ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं। स्वावलंबी बनने की इच्छा सिर्फ पुरूषों में ही नहीं महिलाओं में भी दिखी।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर रविवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचे। यहां से  सीधा अपने गोद लिए सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पालदेव गांव गए। पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की चौपाल लगाई। चौपाल में जानकारी लेने के बाद कहा कृषि में उत्पादन बढ़ाने के लिए गांव के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ दिल्ली से आए कृषि वैज्ञानिकों और मंझगवां कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को हाथी घास लगाने और खेती में उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के अध्यापकों के साथ बैठक कर कहा कि पिछले एक साल में विद्यालयों के रिजल्ट में काफी सुधार आया है। इसमें मेहनत करके और बढ़ाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समूह बनाकर काम करने वाली महिलाओं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बच्चों के लिए चलाई गई योजना में काम करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोद लेने के समय गांव के विकास के जो सपने देखे थे वह कारगर साबित हो रहे है। इसके साथ ही किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने की बात कही। उनके साथ महेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed