{"_id":"685ee42736661342d1087bfb","slug":"teachers-protested-against-the-merger-of-schools-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-117317-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विद्यालयों के समायोजन का शिक्षकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विद्यालयों के समायोजन का शिक्षकों ने किया विरोध
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों में कम छात्रों की संख्या दिखाकर दूसरे विद्यालयों में समायोजन करने का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। विद्यालयों का समायोजन ऐसे विद्यालयों में किया जा रहा है। जहां विद्यालय तीन से चार किमी दूर हैं। कहा कि विद्यालयों में कम छात्रों की संख्या का प्रमुख कारण यह कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी रहती है। शिक्षकों से सरकारी कार्य कराए जाते है। दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि विद्यालयों को समायोजन करने की कार्रवाई को तत्काल रद्द किया जाए।
परिषदीय विद्यालयों में अनिवार्य रूप से प्रधानाध्यापकों की तैनाती की जाए। शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य नहीं कराए जाए। छात्राओं का आधार कार्ड बनाने व जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। इस मौके पर संयुक्त मंत्री संतोष कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष लवलेश कुशवाहा, मंत्री संजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।