{"_id":"5e5d37638ebc3ec74f2b1980","slug":"tapes-full-of-pilgrims-in-chitrakoot-overturned-11-serious-chitrakutt-news-knp548157240","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में तीर्थयात्रियों से भरा टेपों पलटा,11 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में तीर्थयात्रियों से भरा टेपों पलटा,11 गंभीर
विज्ञापन
चित्रकूट। तीर्थ यात्रियों से भरी तेज रफ्तार टेपों डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक टेपों छोड़ भाग निकला। राहगीरों की मदद से घायलों को टेपों से बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विदिशा मप्र निवासी ज्योति पत्नी भागीरथ, भागीरथ पुत्र ओमप्रकाश, सोना यादव पत्नी लखन, अमित पुत्र नारायण सिंह, मोना पत्नी अमित, अपूर्व पुत्र अमित, जितेंद्र पुत्र मूलचंद्र, आरती पत्नी जितेंद्र, फव्या पुत्री लखन, उगति पटेल पुत्र भागीरथ व पुरानी बाजार कर्वी निवासी महेश धुरिया पुत्र रामखिलावन सोमवार रात सीतापुर से रेलवे स्टेशन आ रहे थे। घायलों ंने बताया कि टेपों चालक तेज गति से चला रहा था। उसे टोका भी गया, लेकिन वह नहीं माना। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास टेपों का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पीया जहरीला पदार्थ
राजापुर। थानाक्षेत्र के कस्बा बाजपेई चौराहे के पास एक ब्यूटी पार्लर संचालिका वंदना सिंह ने सोमवार रात अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया। ब्यूटी पार्लर पहुंची एक महिला ने उसकी हालत देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। वह मूूल रूप से महेवा घाट की निवासी है। कई माह से यहां ब्यूटी पार्लर चला रहीं हैं। संवाद